बद्दी की एक निजी फैक्ट्री से हुई लाखों की लैड बिलेट्स चोरी, पुलिस ने कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद मामले को सुलझाने का किया दावा

--Advertisement--

चोरी की घटना में पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, कंपनी के ही पुराने कर्मचारी निकले आरोपी चोर, पुलिस ने किया मामला दर्ज जांच शुरू, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद लिया जाएगा रिमांड पर : प्रियंक गुप्ता डीएसपी बद्दी

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की एक निजी फैक्ट्री से लाखों की लैड बिलेट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि कंपनी प्रबंधन की ओर से पुलिस थाना बद्दी में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि 29 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनकी कंपनी से लाखों की लैड बिलेट्स चोरी की है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। और अब बद्दी पुलिस इस लाखों की चोरी मामले को कुछ ही घंटे में सुलझाने का दावा कर रही है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से इस मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया गया है और मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से चार आरोपी तो उसी कंपनी में पहले काम कर चुके थे।

जबकि एक आरोपी बद्दी में ही कबाड़ की दुकान करता है और उसके पास इन आरोपियों ने इस सामान को बचा था उन्होंने कहा कि पांचो को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा और पेश करने के बाद रिमांड पर ले लिया जाएगा और रिमांड के दौरान पूछताछ में और बड़े खुल्लासे होने की पुलिस को उम्मीद है।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता के बोल 

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मामले में पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि इनमें एक कबाड़ की दुकान करता है जिसने चोरी का सामान खरीदा था और पांचो को कोर्ट नालागढ़ में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...