
लंज- निजी संवाददाता
एनटीटी प्रशिक्षित अध्यापिका संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्री-प्राइमरी के अध्यापकों के पदों पर केवल प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिकाओं को ही नियुक्त किया जाए ।
नर्सरी अध्यापिकाएं सरकार से गत 23 वर्षो से प्री प्राइमरी कक्षाओं को शुरू करने की मांग कर रही है। जिसमें से अधिकतर 45 वर्ष की आयु सीमा पार कर चुकी है। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा वर्षों के बाद भी 1996-97 की वैच की नियुक्ति नहीं की गयी है ।
नर्सरी अध्यापिकाओं में नई शिक्षा नीति आने के वाद नई आस जगी है । उन्होंने कहा कि अव सरकार को अब नई शिक्षा निती के तहत इन अध्यापिकाओं को विना शर्त के वैच वाईज के आधार पर नियुक्त करना चाहिए ।
इस मौके पर सुनीता देवी, अनु वाला, अनीता, मिनाक्षी, पूजा, सोनिया, लता देवी, सुषमा,सुनीता आदि ने कहा कि शिक्षा में गुणवता लाने के लिए एक प्रशिक्षित टीचर का होना आवश्यक है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो एनटीटी बैरोजगार प्रशिक्षित संघ सरकार के विरूध घ्रणा प्रदर्शन करने से भी पिछे नहीं हटेगा।
