बेटी को पीटने का अफसोस हुआ तो महिला ने खा लिया सल्फास, टांडा जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

--Advertisement--

पुलिस को दिए बयान में चंद्रेश कुमारी ने बताया था कि उसकी बेटी बुआ के घर जाने की जिद कर रही थी। उसे पहले स्कूल की छुट्टियों का काम पूरा करने का कहा, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। गुस्से में आकर बेटी की पिटाई कर दी।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बेटी को पीटने का अफसोस हुआ तो महिला ने जहर खा लिया। महिला को उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

भराड़ी थाना के तहत पंचायत मरहाणा के गांव बप्याड़ में यह  घटना घटी। बप्याड़ गांव की चंद्रेश कुमारी (37) ने बुधवार को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

परिजन उसे भराड़ी अस्पताल ले गए, जहां से बुधवार शाम उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर से देर रात उसे टांडा अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस को दिए बयान में चंद्रेश कुमारी ने बताया था कि उसकी बेटी बुआ के घर जाने की जिद कर रही थी। उसे पहले स्कूल की छुट्टियों का काम पूरा करने का कहा, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही।

गुस्से में आकर बेटी की पिटाई कर दी, जिसके बाद वह रोने लगी। बेटी का पीटने का अफसोस हुआ और खुद ही घर में रखी सल्फास की दवा खा ली।

भराड़ी थाना प्रभारी के बोल 

भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...