बेटियां वर्दी में भी सुरक्षित नहीं! महिला पुलिसकर्मी से अश्लील हरकत, कांस्टेबल पर केस दर्ज

--Advertisement--

बेटियां वर्दी में भी सुरक्षित नहीं! महिला पुलिसकर्मी से अश्लील हरकत, कांस्टेबल पर केस दर्ज

ऊना – अमित शर्मा 

ऊना जिले की एक पुलिस कैंटीन में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी ने अपने साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने के आरोप पुरुष कांस्टेबल पर लगाए हैं। इस संबंध में महिला पुलिसकर्मी ने मैहतपुर पुलिस थाना में शिकायत दी है।

महिला मुख्य आरक्षी पद पर तैनात है। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस कैंटीन में तैनात हैं पीड़ित मुख्य आरक्षी

महिला मुख्य आरक्षी ने पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि इन दिनों उसकी ड्यूटी पुलिस कैंटीन में है। यहां पर पुलिसकर्मी चायपान के लिए पहुंचते हैं। इन सभी के बीच यहां तैनात कांस्टेबल शुभम भी आता जाता है।

आरोप है कि अपनी पहुंच और अधिकारियों से करीबी होने का हवाला देकर महिला कर्मियों को शुभम रौब दिखाकर उन्हें अकर छूने का प्रयास करता रहता है। उसकी पहुंच से घबराकर कई जूनियर कर्मी उसके आगे बोलने से डर जाते हैं।

कांस्टेबल शुभम अश्लील हरकतें और अभद्र शब्दाबली का भी इस्तेमाल करता है। यही सब इसने कैंटीन में तैनात शिकायतकर्ता पुलिस महिला मुख्य आरक्षी संग भी किया। इसी के मद्देनजर पुलिस को शिकायत सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के बोल 

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि महिला मुख्य आरक्षी ने शिकायत दी है। कांस्टेबल शुभम के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...