बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप

--Advertisement--

बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के शिलाई थाना के अंतर्गत एक बुजुर्ग व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है।

घायल बुजुर्ग की हालत नाजुक होने की वजह से उसे शिलाई अस्पताल से नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। इसी बीच नाहन थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

मामले को शिलाई पुलिस थाना को स्थानांतरित किया जा रहा है। पुलिस को इस घटना की सूचना मेडिकल कॉलेज से मिली। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायल व्यक्ति के बयान दर्ज किए।

पीड़ित, 65 वर्षीय दया राम, पुत्र चानण सिंह, निवासी गांव डेर, ग्राम पंचायत कोटा पाब, तहसील कमरऊ,ने पुलिस को बताया कि 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे, जब वह अपने घर पर था, तो रमेश कुमार पुत्र चेत राम, निवासी गांव कोटा, उसके घर आया और गाली-गलौज करने लगा। इसके साथ ही, उसने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।

दया राम ने पुलिस को बताया कि रमेश ने अचानक उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया।

उसके बच्चे जब घर लौटे, तो पानी पिलाने पर उसे होश आया और उसने पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद, बच्चों ने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी।

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद रमेश कुछ अन्य लोगों के साथ समझौता करने के लिए भी उसके घर आया और किसी भी तरह की कार्रवाई न करने का दबाव बनाने लगा।

साथ ही, पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की सूरत में जान से मारने की धमकी भी दी। परिवार द्वारा दया राम को घायल अवस्था में शिलाई अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा के बोल 

उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत पर नाहन में जीरो एफआईआर. दर्ज की गई है। मामला शिलाई थाना क्षेत्र का होने के कारण इसे शिलाई पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है,दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित दया राम ने परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...