बीड़ बीलिंग में खाई में गिरी पिकअप, बच्चे की मौत, 9 घायल

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

बीड़-बिलिंग मार्ग में बुधवार दोपहर जीप हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि चार पायलटों समेत कुल नौ लोग घायल हुए हैं। सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्रारंभिक जाच में हादसे का कारण जीप की तेज रफ्तार व सामने से एक स्कूटी के आने को माना जा रहा है। स्कूटी को दो पर्यटकों ने बीड़ में किराये पर लिया था।

हादसे के बाद फिर से बीड़-बिलिंग में जीपों में ले जाए जा रहे पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। साथ ही पुलिस व प्रशासन की ओर से तेज रफ्तार से जीप चलाने व मालवाहकों में सवारिया बिठाने वालों पर कोई कार्रवाई न करने पर लोगों में काफी गुस्सा है। मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले रिषभ त्रिपाठी अब बेंगलुरु में रहते हैं। वह बेटे 12 वर्षीय आदविक त्रिपाठी व पत्‍‌नी शारदा त्रिपाठी के साथ घूमने अपनी जान पहचान के एक परिवार के पास पालमपुर आए थे।

यहीं से बुधवार को वे विपल सूद पुत्र डाक्टर बीके सूद निवासी घुग्घर टाडा के साथ पैराग्लाइडिंग करने के लिए बिलिंग जा रहे थे। उन्होंने बीड़ में इसके लिए बुकिंग की तथा पैराग्लाइडिंग एजेंसियों की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली एक जीप में बैठ गए। जीप में चालक सहित चार पायलट भी सवार थे।

जैसे ही जीप बीच रास्ते में पहुंची तो सामने से एक स्कूटी भी आ गई। तेज रफ्तार के कारण चालक जीप पर नियंत्रण नहीं रख पाया और जीप नीचे जंगल की तरफ लुढ़ककर पेड़ों से जा टकराई। हादसे में आदविक त्रिपाठी पुत्र रिषभ त्रिपाठी की मौत हो गई।

शारदा त्रिपाठी को विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा चार पायलटों, चालक व अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में जीप चालक विजय कुमार, निवासी भदेहड़, मोहनघाटी, तहसील जोगेंद्रनगर, जिला मंडी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी ओपी ठाकुर ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है। हादसे में स्कूटी चालक मुकुंद जोशी व कनिष्क मेहता निवासी मुंबई को भी चोटें आई हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...