बीडीसी सुरेंद्र कुमार ने नायब तहसीलदार कोटला के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर महिलाओं के लिए फ़सर्ट ट्रैक कोर्ट शुरू करने की मांग की

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

 

बीडीसी सुरेंद्र कुमार ने सोमवार को नायब तहसीलदार कोटला जीवन शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजकर महिलाओं के लिए फ़सर्ट ट्रैक कोर्ट शुरू करने की मांग की है।

 

सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में दिनोंदिन महिलाओं-बेटियों के साथ अत्याचार बढ़ रहे हैं। आएदिन महिलाएं-बेटियां दरिदों के हाथों लुट रही हैं लेकिन उनको इसके बाद भी समय पर न्याय नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि गुड़िया कांड सहित कई अन्य मामले हैं जिनमें न्याय नहीं मिल पाया है।

 

उन्होंने कहा कि हाल ही में एचएएस महिला अधिकारी ओशिन शर्मा भी अत्याचार का शिकार हुई है। उन्होंने कहा कि सरकारें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती हैं लेकिन सही मायने में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

 

उन्होंने कहा कि एचएएस महिला अधिकारी ओशिन शर्मा को सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। सुरिंदर कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग उठाई है कि महिलाओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए हिमाचल प्रदेश में फ़सर्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की जाए ताकि महिलाओं को न्याय मिल सके।

 

इस मौके पर राज कुमार, काका, कृष्ण मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...