बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद आंधी में फंसा पायलट, घर की छत पर गिरा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर के पास, पहलून गांव में शनिवार सुबह एक पैराग्लाइडर पायलट आंधी की चपेट में आने से घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई जब पायलट ने प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी थी।

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अचानक तेज़ आंधी शुरू हो गई, जिससे पायलट का अपने पैराग्लाइडर पर से नियंत्रण खो गया। आंधी इतनी तेज़ थी कि पायलट को करीब 20 किलोमीटर दूर तक ले गई।

अंततः वह जोगिंद्रनगर के पहलून गांव में एक घर की छत (लेंटर) पर जा गिरा। इस दुर्घटना में पायलट को चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने तुरंत उसकी मदद की।

पायलट को एंबुलेंस की मदद से जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। अभी तक पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा की बहाली के लिए फूटा लोगों का गुस्सा

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा की बहाली में देरी अब...

हिमाचल में बिक रही हलाल मार्क वाली हरी इलायची, उठ रहे सवाल; प्राधिकरण करेगा जांच

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बाजारों में हरी इलायची के...