
नूरपुर- देवांश राजपूत
बीटीसी स्कूल एसएमसी की महत्वपूर्ण बैठक एसएमसी अध्यक्ष सुनील कुमार(पिंटू)की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।बीटीसी स्कूल की प्रधानाचार्या चन्द्ररेखा शर्मा बैठक में विशेष रूप से मौजूद।
बीटीसी स्कूल प्रधानाचार्य चन्द्ररेखा शर्मा ने बताया कि हमारे स्कूल विद्यालय प्रबन्धक समिति का 2019-2020 का सत्र था।उसमें उनकी बेहतरीन कार्य प्रणाली को देखते हुए जिला परियोजना अधिकारी धर्मशाला की तरफ से सम्मान दिया गया है।
इसमें एसएमसी प्रधान सुनिल कुमार(पिंटू) जो वर्तमान में भी प्रधान है उनके द्वारा स्कूल में बेहतरीन काम करवाएं है और उनका स्कूल को हर समय सहयोग रहता है।चन्द्ररेखा शर्मा ने कहा कि यह हमारे स्कूल के लिए गर्व का विषय है। क्योंकि इसमें जो स्कूल निरक्षण में बेहतरीन आता है उसे सम्मान प्राप्त होता है।
