बीकानेर में 18 पौंग ऑस्टीज को मिलेंगी जमीनें

--Advertisement--

Image

राजा का तालाब राहत एवं पुनर्वास आफिस से फाइलें राजस्थान भेजी, वर्कशाप में पहुंचे 60 विस्थापित

राजा का तालाब – अनिल शर्मा 

पिछले काफी अरसे से राजस्थान में भू-आबंटन की राह देख रहे पौंग बांध विस्थापितों को हल्की सी उम्मीद की किरण नजर आने लगी है। राहत एवं पुनर्वास राजा का तालाब के कार्यालय परिसर में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्र से आए पौंग बांध विस्थापितों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला में विस्थापितों ने उपायुक्त डा. संजय कुमार धीमान को राजस्थान में भू-आबंटन में आ रही अपनी समस्याओं बारे अवगत करवाया। इस दौरान 60 पौंग बांध विस्थापितों ने राजस्थान में भू-आबंटन से संबंधित अपनी फाइल उपायुक्त आर एंड आर राजा का तालाब को सौंपी।

इस मौके पर राजस्थान में भू-आबंटन से संबंधित कुल 29 पौंग बांध विस्थापितों के मामले जिनमें वर्ष 1972-73 में किसी कारणवश रद्द हुए 18 विस्थापितों जसवंत सिंह, जगदीश राम, सतीश कुमार, विजय कुमार, सुंदर, चमन लाल, मनोहर लाल, ध्यान चंद, रमेश कुमार, स्वरूप शर्मा, बलवंत सिंह, कीकर सिंह, अजय, अमित, सतपाल, मिलाप चंद, जीत कुमार, बलदेव सिंह व चार कोर्ट केस मामलों में केवल कृष्ण, रवि कुमार, गुरुमुख, जसवंत सिंह तथा नए प्रकरण में सात विस्थापितों विपिन कुमार, रिडू राम, शमशेर सिंह, रतन चंद, भगवान सिंह, नंद लाल व कांता देवी की फाइलें सही पाने के उपरांत इन्हें राजस्थान में भू आबंटन की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के लिए आबंटन अधिकारी एवं अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन बीकानेर को प्रेषित कर दिया गया।

वहीं शेष विस्थापितों को फाइलें समयावधि में पूर्ण करके उपायुक्त कार्यालय राजा का तालाब में जमा करवाने के लिए कहा गया, ताकि उन्हें भी राजस्थान में भू-आबंटन किया जा सके।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर तहसीलदार लक्ष्मण दास, कानूनगो ज्योति स्वरूप, पटवारी महिंद्र सिंह, रिद्धि, अश्वनी, सिंपल, चंद्रेश व ज्योत्सना विशेष रूप से शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...