बीएसएनल का सिग्नल गुल, जंगल में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं बच्चे

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई की गरावग पंचायत में बीएसएनएल पिछले दस दिनों से गुल है। इस वजह से क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है।

मजबूरी में अभिभावक बच्चों को ऊंचे स्थानों पर सिग्नल की उपलब्धता को देखते हुए जंगल में पढ़ाई करवाने को मजबूर है। ग्राम पंचायत गरावग के अंतर्गत जौणी, गरे, गरावग, शाऊं, शोशन, गंडुवा, कदेवली, महोली, कुड़ी और चेवर गांव में बीते दस दिनों से यह समस्या चली आ रही है।

लोगों का कहना है कि बीएसएनएल सिग्नल गांव में आसपास कहीं पर भी नहीं है। इस वजह से बच्चों की ऑनलाइन लगने वाली कक्षाओं की वजह से वह परेशान है।

मजबूरी में अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सिग्नल की तलाश में गांव से दूर जंगल में जाना पड़ता है। यहां पर उन्हें मोबाइल में सिग्नल मिलते हैं। गांव के बच्चे अभिभावकों के साथ यहां इकट्ठे होकर बच्चों की पढ़ाई करवा रहे हैं।

पंचायत निवासी जोगिंद्र सिंह, पवन चौहान, साहिल धरना, विक्रम, मनोज, अक्षय, श्यामलाल और अशोक चौहान ने बताया कि सिग्नल नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

एसडीएम सौरभ जस्सल ने बताया कि बीएसएनएल अधिकारी को इस बारे में अवगत करवाया जाएगा। जिससे की जनता की समस्या का जल्द समाधान हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...