हिमखबर डेस्क
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बीएसएनएल ने एक शानदार अवसर की घोषणा की है। बीएसएनएल ने 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें दूरसंचार विभाग के लिए 95 अस्थायी पद और वित्त विभाग के लिए 25 अस्थायी पद उपलब्ध हैं।
योग्य उम्मीदवार बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट www.bsnl.co.in और www.externalexam.bsnl.co.in पर सात मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता:
दूरसंचार विभाग के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषयों में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ बीई/बीटेक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। वहीं, वित्त विभाग के लिए उम्मीदवार को सीए या सीएमए योग्यता पूरी करनी होगी।
आयुसीमा:
उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन का आधार:
उम्मीदवारों का चयन अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली ऑनलाइन परीक्षा और उसके बाद होने वाले इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
सैलरी 50 हजार तक
चुने गए उम्मीदवारों को आईडीए वेतनमान ई3 मिलेगा, जिसके हिसाब से पे स्केल 24,900 से 50,500 रुपए तक हो सकता है।

