बिस्तर पर शौहर की हैवानियत: सोते हुए किया घिनौना काम, दर्द में तड़पती रही पत्नी, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

--Advertisement--

घटना थाना रसूलपुर के एक मोहल्ला की है। थाना दक्षिण की रहने वाली महिला का निकाह पांच वर्ष पूर्व थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला में हुआ था। निकाह के बाद से उसका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। 

व्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पति ने ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। रात में सोते समय पति ने पत्नी संग अप्राकृतिक कृत्य करना शुरू कर दिए। पत्नी ने विरोध किया तो पति जल्लाद बन गया।

उसने पत्नी संग रात में ही मारपीट की और फिर प्रेस को गर्म करके उसके कूल्हों को जलाना शुरू कर दिया। पत्नी दर्द से चीखती रही, लेकिन पति को उस पर जरा भी रहम नहीं आया। पीड़ित महिला को उपचार के लिए रात में ही उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घटना थाना रसूलपुर के एक मोहल्ला की है। थाना दक्षिण की रहने वाली महिला का निकाह पांच वर्ष पूर्व थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला में हुआ था। निकाह के बाद से ही महिला और उसके पति के बीच मनमुटाव और विवाद चल रहा था।

पीड़ित महिला के अनुसार उसके पति व ससुरालीजन ने झूठ बोल कर उसके साथ दूसरा निकाह किया था। वह आए दिन परेशान करता है। उसका पति से मुकदमा भी चल रहा था। कुछ दिन पूर्व पारिवारिक न्यायालय में हुए समझौता के बाद वह अपनी ससुराल आई थी।

पीड़िता ने बताया कि रात को पति ने जल्लादों वाला काम किया। जब वो सो रही थी तो पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास किया। उसने मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद फिर से संबंध बनाने चाहे। वो राजी नहीं हुई तो पति ने कमरे में रखी प्रेस को गर्म किया और फिर उसके कूल्हों को जला दिया। वो दर्द से चीखती रही, लेकिन पति को उस पर जरा भी रहम नहीं आया।

पीड़िता ने किसी तरह से फोन कर अपने भाइयों को आपबीती बताई। सूचना मिलने पर भाई आ गए। पीड़िता को गंभीर हालत में साथ लेकर थाना रसूलपुर लेकर पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एसओ भगवंत सिंह के बोल

एसओ भगवंत सिंह ने बताया कि महिला का पति प्राइवेट चिकित्सक है। जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...