बिलासपुर में कैंचीमोड़ के पास हादसा; टनल में काम करते वक्त मजदूरों पर गिरे पत्थर; एक की मौत और एक घायल

--Advertisement--

बिलासपुर में कैंचीमोड़ के पास टनल में लैंडस्लाइड हुआ है, टनल में काम करते वक्त मजदूरों पर पत्थर गिर गए, टनल में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

कीरतपुर नेरचौक फोरलेन पर कैंचीमोड़ के नजदीक मेहला नामक स्थान पर बन रही टनल नंबर एक के पोर्टल नंबर दो पर लैंड स्लाइड की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। यह हादसा टनल की शुरुआत में ही हुआ है। लैंड स्लाइड होने से टनल को भी खतरा पैदा हो सकता है।

इसमें कंपनी की लापरवाही भी सामने आई है। क्योंकि कुछ मजदूरों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि वह काम करने के लिए मना कर रहे थे। लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने वहां पर काम करने के लिए बाध्य किया।

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति पर दो बड़े-बड़े पत्थर गिरे, जिससे उसकी मौत हो गई। घायल व्यक्ति को पहले आनंदपुर साहिब ले जाया जा रहा था। लेकिन बाद में उसे एम्स के ले गए।

पुलिस अधिकारी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सूत्रों की मानें तो टनल को भी खतरा बताया जा रहा है। लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए विक्रांत बोंसरा ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। इसमें एक व्यक्ति की मोत हो गई है। वह घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद ही आगामी कार्रवाई करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...