बिलासपुर में ओआरएस घोल पिएगा वोटर, मतदाताओं के लिए होंगी विशेष सुविधाएं

--Advertisement--

जिला के 418 पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं के लिए होंगी विशेष सुविधाएं, बच्चों के लिए क्रैच की व्यवस्था’

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर एक ऐसा जिला होगा, जहां लोकसभा चुनाव के तहत प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर वोटर्स की सुविधा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पोलिंग स्टेशन पर कतारबद्ध खड़े होकर वोट डालने वालों को कड़ी धूप से बचाव के लिए टेंटनुमा छत होगी। इसके साथ ही पानी का प्रबंध रहेगा, जबकि वोट डालने आने वाली महिलाओं के बच्चों के लिए क्रैच तक की सुविधा दी गई है।

यही नहीं, वोटर्स को गर्मी की वजह से किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस बाबत आशा वर्कर ओआरएस का घोल वोटर्स को उपलब्ध करवाएंगी। इसके लिए पोलिंग स्टेशन के पास ही ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे।

उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक के बोल

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चुनाव में 418 ईवीएम (कंट्रोल व बैलेट यूनिट) और वीवीपैट प्रयोग की जाएंगी।

इस समय जिला में 532 कंट्रोल यूनिट, 607 बैलेट यूनिट और 616 वीवीपैट उपलब्ध है। ऑप्शन उपलब्ध हैं और जरूरत पडऩे पर इनको प्रयोग में लाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहली जून को मतदान के बाद झंडूता और घुमारवीं विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम स्वामी विवेकानंद कालेज घुमारवीं, जबकि सदर व नयनादेवी हलकों की ईवीएम सीनियर सकेंडरी ब्वॉयज स्कूल बिलासपुर में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम्स में रखी जाएंगी। चार जून को मतगणना का कार्य भी इन्हीं संस्थानों में किया जाएगा। एचडीएम

3,34,389 मतदाता करेंगे मतदान

जिला में कुल 3,34,389 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। कुल वोटरों में 1,67,881 पुरुष मतदाता और 1,66,502 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 6 ट्रांसजेंडर वोटर भी शुमार हैं। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में 81687, घुमारवीं में 90563, सदर में 85498 और नयनादेवी में 76641 हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...