बिलासपुर पुलिस ने पकड़ी अफीम की बड़ी खेप, दो गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बिलासपुर पुलिस ने राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली 205 पर एक गाड़ी से अफीम की बड़ी खेप पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसएचओ बिलासपुर भूपेंद्र सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ कलर के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक गाड़ी यूपी से बिलासपुर की तरफ आ रही थी। पुलिस ने जब गाड़ी को रोका तो चालक दिलीप कुमार पुलिस को देखकर घबरा गया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से 5 किलो 24 ग्राम अफीम बरामद की गई व दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है।

बताया जा रहा है कि जिसमें एक व्यक्ति दिलीप कुमार जिला बिलासपुर का रहने वाला है और दूसरा व्यक्ति जितेंद्र कुमार यूपी का बताया जा रहा है। दिलीप कुमार गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने कलर के पास शक के आधार पर रोका गया और अफीम गाड़ी से बरामद की गईं आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अफीम की कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। इस मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...