बिलासपुर : ट्रक ऑपरेटर्स ने फूंका अडानी ग्रुप व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का पुतला

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 21 जनवरी – सुभाष चंदेल

अडानी ग्रुप द्वारा 15 दिसंबर से बिलासपुर के बरमाणा व सोलन के दाड़लाघाट दोनों सीमेंट प्लांट को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फरमान जारी कर दिया था। इसके के बाद से बीते 37 दिनों से जहां सीमेंट प्लांट बंद पड़े हैं, वहीं ट्रक ऑपरेटर्स सड़कों पर उतरकर लगातार प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

आलम यह है कि प्रदेश सरकार के साथ ट्रक ऑपरेटर्स व कंपनी प्रबंधन की तीन चरणों में बैठक आयोजित हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई भी नतीजा सामने नहीं आया है।

सीमेंट कंपनी प्रबंधन व केंद्र सरकार द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने ट्रक ऑपरेटर्स के समर्थन में सर्किट हाउस बिलासपुर से उपायुक्त कार्यालय परिसर तक रोष रैली निकाली। इस दौरान अडानी ग्रुप व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अडानी ग्रुप व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला भी जलाया।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व बिलासपुर से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस रोष रैली में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

वहीं बंबर ठाकुर का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ट्रक ऑपरेटर्स के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। मगर केंद्र सरकार इस दिशा में कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है।

प्रदेश के दोनों सीमेंट प्लांट को बंद हुए 37 दिन पूरे हो चुके हैं, जिससे ट्रक ऑपरेटर्स के आर्थिक हालात बद से बदतर हो चले हैं। मगर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस मसले में ना तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर रहे हैं और न ही अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी से।

बंबर ठाकुर ने ट्रक ऑपरेटर यूनियन के नेताओं से इस मामले राजनीति न करते हुए एकजुटता के साथ अपने हकों की लड़ाई लड़ने की अपील की है। साथ ही मामले को सुलझाने के लिए प्रदेश सरकार की नियत साफ होने की भी बात कही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...