बिलासपुर गोलीकांड : शूटर मुहैया कराने वाला पांचवां आरोपी मल्ली भी गिरफ्तार

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड में पुलिस ने गुरुवार रात को पांचवें आरोपी मल्ली को गरामोड़ा से गिरफ्तार किया। मल्ली पर आरोप है कि उसने ही पुरंजन ठाकुर को शूटर मुहैया कराया था।

वहीं, चारों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। इनमें से पूर्व विधायक के बेटे पुरंजन ठाकुर, संदीप उर्फ सैंडी और पुरंजन को शूटर मुहैया कराने के आरोपी मल्ली को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

वहीं, शूटर सन्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुरंजन को पुलिस ने शुक्रवार को सत्र न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया था। वहीं, उसके साथी सैंडी को भी गुरुवार को ही गिरफ्तार किया गया था।

संदीप उर्फ सैंडी को इस गोलीकांड की पहले से ही जानकारी थी और वह शूटर के संपर्क में भी था। शूटर को सरकारी आवास पर ठहराने वाले गौरव नड्डा को कोर्ट ने पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...