बिलासपुर के लोअर कोठीपुरा में मिला नर कंकाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला के लोअर कोठीपुरा में एक नाले से नर कंकाल बरामद हुआ है। नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जिस नाले से ये नर कंकाल बरामद हुआ है वह काफी गहरा है और यहां कोई आता-जाता नहीं है। गांव की कुछ महिलाएं उक्त नाले के पास घास काटने के लिए गई हुईं थीं। उन्होंने नाले में नर कंकाल को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शिव कुमार चौधरी के बोल

अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शिव कुमार चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तथा नाले से नर कंकाल को बरामद कर कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि ये नर कंकाल किसी प्रवासी व्यक्ति का लग रहा है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा दिया तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...