बिलासपुर की मुस्कान को Amazon में मिला 48 लाख का पैकेज

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 17 अगस्त – अनिल कपलेश

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर की 22 वर्षीय छात्रा मुस्कान खजुरिया का अमेजॉन में 48 लाख के वार्षिक पैकेज के साथ पर प्लेसमेंट मिली है। 2022 एनआईटी हमीरपुर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाली यह छात्रा अब हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में सेवाएं देगी।

मुस्कान ने बताया कि वह काफी प्रसन्न है और अपनी सफलता का श्रेय एनआईटी हमीरपुर और अपने अभिभावकों को देती है। यह कैंपस प्लेसमेंट नहीं है बल्कि ऑफ कैंपस उसका ऑनलाइन इंटरव्यू हुआ था, जिसमें सिलेक्शन हुआ।

मुस्कान के पिता कुलभूषण खजूरिया हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अधिवक्ता है, जबकि उनकी माता सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला में शिक्षिका हैं। मुस्कान का परिवार मूल रूप से बिलासपुर जिले से ताल्लुक रखता है, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई शिमला में हुई है। मुस्कान की जमा दो तक की शिक्षा जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल शिमला से हुई है।

बताते चलें कि एनआईटी हमीरपुर से हर साल दर्जनों की संख्या में छात्रों का देश और विदेश की बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट हो रहा है। लाखों से लेकर करोड़ तक के पैकेज में अभी तक बच्चों की प्लेसमेंट विभिन्न कंपनियों में हो चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...