बिना अनुमति त्रियूंड ट्रैकिंग को गए युवकों पर मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट

बिना अनुमति और गाइड के त्रियूंड ट्रैकिंग पर गए पंजाब के दो युवकों के खिलाफ मैक्लोडगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। युवकों की पहचान तनव (25) निवासी भट्टी वाला, जिला मोगा, पंजाब और भवन प्रीत सिंह (22) निवासी कच्चा दोंरज रोड, मोगा पंजाब के रूप में हुई है।

सर्दियों के मौसम में डीसी कांगड़ा की ओर से हाल ही में तीन हजार से अधिक ऊंचाई के क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर रोक लगा दी गई है। इसमें त्रियूंड, करेरी और हिमानी चामुंडा मंदिर को जाने वाले ट्रैकरों को पुलिस से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है।

त्रियूंड से वापस आते समय तनव के पांव में चोट लग गई थी, जिसे उपचार के लिए धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों ही युवकों ने डीसी के आदेशों की अवहेलना की है, जिस पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल के बोल

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि बिना अनुमति त्रियूंड ट्रैकिंग को गए दो युवकों को रेस्क्यू किया गया है। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया है। युवकों के खिलाफ मैक्लोडगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...