बिजली बोर्ड में नौकरी का अवसर, Junior Engineer के भरे जाएंगे इतने पद

--Advertisement--

Image

कर्मचारी चयन बोर्ड हमीरपुर को भेजा पदों को भरने का प्रस्ताव

हमीरपुर – अनिल कपलेश

बिजली बोर्ड में कनिष्ठ अभियंताओं के 96 पद भरे जाएंगे। राज्य बिजली बोर्ड में कनिष्ठ अभियंताओं के 96 पदों को भरने का प्रस्ताव कर्मचारी चयन बोर्ड हमीरपुर को भेज दिया गया है। इसमें 3 पद खेल कोटे के तहत, 15 पद पूर्व सैनिक कोटे के तहत भरे जाने प्रस्तावित हैं।

33 पद सामान्य वर्ग के लिए, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 8, अनुसूचित जाति के लिए 17, अनुसूचित जनजाति के लिए 4 और ओबीसी के लिए 13 पद आरक्षित हैं। राज्य बिजली बोर्ड में इन पदों को भरने के बाद कनिष्ठ अभियंताओं की कमी को पूरा किया जा सकेगा।

इन पदों के भरने के बाद बिजली बोर्ड में तकनीकी तौर पर चले कर्मचारियों की कमी को पूरा करने में भी काफी मदद मिलेगी। राज्य बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने कहा कि कनिष्ठ अभियंताओं के पदों को भरने का प्रस्ताव भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...