बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले 824 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

--Advertisement--

दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए जमा करवाने होंगे अतिरिक्त 250 रुपये 

चंबा, 06 दिसंबर – भूषण गुरुंग

विद्युत उप मंडल चंबा नंबर -2 के सहायक अभियंता अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल के अंतर्गत बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने वाले 824 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन अस्थाई रूप से काटने के आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने अनुभाग खजियार ,सरोल, मरेडी, साहू व चनेड़ के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपभोक्ता को एक सप्ताह के भीतर बिजली का बिल जमा करवाने को कहा है।

उन्होंने बताया कि विद्युत उप मंडल चंबा नंबर -2 के तहत 824 उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिल को जमा नहीं करवाया है, जिसकी कुल धनराशि 15 लाख 36 हजार 556 रुपये है।

उन्होंने यह भी बताया कि दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए उपभोक्ता को बिजली के बिल की संपूर्ण राशि के साथ 250 रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी जमा करवानी पड़ेगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...