बिगड़ैल वाहन चालकों पर कसा शिकंजा, पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइविंग पर भी काटे चालान

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस थाना हरिपुर पुलिस ने बीते वर्ष यातायात के नियमों की उल्लंघना करने वाले बिगड़ैल वाहन चालकों पर खूब शिकंजा कसा है। पुलिस ने बीते वर्ष 2023 में 6,857 विभिन्न प्रकार के वाहनों के चालान किए हैं। यह चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए हैं जिसमें 30 लाख 24 हजार 750 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है।

पुलिस ने अवैध खनन करने वाले वाहन चालकों के ऊपर भी खूब शिकंजा कसा है। 107 विभिन्न वाहनों के माइनिंग एक्ट के तहत किए गए चालानों से पुलिस ने 5,16,700 की जुर्माना राशि वसूल की थी। अवैध खनन के ऊपर यह पुलिस की बड़ी कार्रवाई है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों पर भी कड़ा शिकंजा कसा गया है।

पुलिस ने 1,642 लोगों के चालान कोटपा के तहत किए हैं। इस दौरान उनसे 1,54,500 रुपए जुर्माना के तौर पर वसूल किए हैं। पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइविंग के चालान भी 2023 में किए हैं। 74 वाहन चालक जो कि शराब के नशे में वाहन चला रहे थे के ऊपर बड़ी कार्रवाई हुई उनके चालान कोर्ट में भेजे गए हैं।

वहीं पुलिस थाना में विभिन्न प्रकार के आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 2023 में थाना में कुल 119 प्रकार के मामले पंजीकृत हुए हैं। लड़ाई झगड़ा, मारपीट, सडक़ दुर्घटना, अतिक्रमण सहित अन्य प्रकार के आपराधिक मामले में शामिल है। वहीं, एनडीपीएस के तहत भी कार्रवाई हुई है।

थाना में वर्ष 2023 में एनडीपीएस के पंच केस दर्ज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों के ऊपर भी शिकंजा करते हुए उनके भी आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने 29 मामले आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए हैं।

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि चाहे यातायात के नियमों का उल्लंघन हो या फिर कानून की अवहेलना, अवैध खनन या फिर अवैध रूप से शराब बेची जाने संबंधी मामलों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। वर्ष 2023 में जिस प्रकार थाना हरिपुर की ओर से कार्रवाई हुई है इस वर्ष भी नियमों की अवहेलना करने वालो के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नशाखोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान लोग पुलिस का सहयोग करें। अगर उनके गांव के आसपास कहीं भी अवैध शराब सहित नशे के अन्य पदार्थों की बिक्री हो रही है तो इसकी सूचना पुलिस में अवश्य दें व एक जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...