बाहरी राज्यों से कांगड़ा में प्रवेश के लिए कोविड ई-पंजीकरण जरूरी- उपायुक्त

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 19 अगस्त- राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिला में बाहरी राज्यों से आने वाले नागरिकों को कोविड ई-पंजीकरण करवाना जरूरी है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि इस बाबत आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत आदेश जारी कर दिए गए हैं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में कामकाज के लिए आने वाले लोगों, कर्मचारियों, ट्रेडर्स तथा 72 घंटें के भीतर सीमावर्ती क्षेत्र से आवाजाही करने वालों को कोविड ई-पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी इसके साथ ही 18 वर्ष से नीचे आयुवर्ग के बच्चों के लिए आरटीपीसीआर अथवा आरएटी रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों में सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं इसके साथ ही मास्क का उपयोग भी जरूरी है।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग तथा सरकार द्वारा जारी हिदायतों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है ताकि समाज को कोविड के संक्रमण से बचाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...