बाल विज्ञान कांग्रेस में सभी स्कूलों की भागीदारी हो सुनिश्चित: पठानियां

--Advertisement--

प्रश्नोत्तरी, गणितीय ओलंपियाड, विज्ञान मॉडल और स्किट होंगे शामिल, उपखंड स्तर पर 21  तथा 22 अक्टूबर को होगा आयोजन: सुनंदा

शाहपुर, 19 अक्तूबर – नितिश पठानियां

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जिला में हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस एचपीसीएससी)-2024 में सभी स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को विकसित किया जा सके। इस बाबत शनिवार को एटीसी सेंटर शाहपुर में तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों के बीच विज्ञान नवाचार और वैज्ञानिक स्वभाव में रुचि पैदा करना है।

उन्होंने राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने प्राचार्य, शिक्षकों से छात्रों की शिक्षा की बेहतरी के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का आग्रह किया।

एटीसी सेंटर की एसओ सुनंदा पठानिया तथा डीएसएस मंजू महाजन, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया  का स्वागत करते हुए जिला कांगड़ा में आयोजित होने वाली बाल विज्ञान गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस को राज्य स्तर पर दो जोन में आयोजित किया गया है।

श्रीमती कांगड़ा ने बताया कि राज्य में सीएससी को दो जोन में आयोजित किया जाता है। दूसरे जोन में हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, चंबा और ऊना जिले शामिल हैं। एचपीसीएससी-2024 के विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणितीय ओलंपियाड, विज्ञान मॉडल और विज्ञान स्किट शामिल होंगे।

जोन दो के लिए समय सारणी उपखंड स्तर पर 21  तथा 22 अक्टूबर, 2024 तथा जिला स्तर पर प्रवेश के लिए परिणाम संकलन – 26 अक्टूबर, 2024 तक, जिला स्तर पर आयोजन  8 नवंबर 2024 तथा राज्य स्तर पर प्रवेश के लिए परिणाम संकलन-9 नवंबर, 2024 तक होगा इस कार्यक्रम के लिए छात्रों की कुल भागीदारी 3939 है।

ये रहे उपस्थित

बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव मेजर विशाल, शर्मा, सचिव अश्वनी, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, रवि शर्मा (एसओ), हिमकोस्ट, उपनिदेशक सुमन कुमारी एटीसी, भारतेन्दु सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा विज्ञान अध्यापक उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“हिमाचल को 1500 करोड़ देने के लिए PM मोदी का आभार, लेकिन नुकसान 10 हजार करोड़ से ज्यादा का हुआ”

शिमला - नितिश पठानियां पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा से...

CIA टीम ने गुप्त सूचना पर गाड़ी से पकड़ा 30.57 चिट्टा, धर्मशाला के 3 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत केंद्रीय खुफिया एजैंसी...