बारिश के बीच तिरपाल के नीचे और खस्ताहाल भवन में बच्चों की पढ़ाई

--Advertisement--

प्राथमिक पाठशाला सराउगी में पहली से पांचवीं तक 30 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां इनको बैठने के लिए भवन नहीं है। पुराने भवन को तोड़कर नए भवन का निर्माण कछुआ गति से चल रहा है। 

मंडी – अजय सूर्या

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के सराज इलाके के सराउगी स्कूल की कक्षाएं टेंट में और थाच खुटेहड़ स्कूल की कक्षाएं युवक मंडल के खस्ताहाल भवन में लगाई जा रही हैं। शिक्षा के स्तर में तमाम सुधार के दावे यहां खोखले साबित हो रहे हैं।

प्राथमिक पाठशाला सराउगी में पहली से पांचवीं तक 30 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां इनको बैठने के लिए भवन नहीं है। पुराने भवन को तोड़कर नए भवन का निर्माण कछुआ गति से चल रहा है। इसके चलते इन दिनों बारिश में छात्रों को टेंट लगाकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है।

बारिश के दिनों में छात्रों को खासी परेशानी हो रही है। बच्चे तेज बारिश में भीग जाते हैं और उनकी किताबें भी भीग रही हैं। यहां के एसएमसी प्रधान लीबी राम ने बताया कि नया भवन बन रहा है। अभी कक्षाएं बाहर लगानी पड़ रही हैं।

दर्जा बढ़ा सुविधाएं नहीं मिली

राजकीय माध्यमिक पाठशाला थाच खुटेहड में छठी से दसवीं तक 58 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पिछली सरकार ने स्कूल का दर्जा तो बढ़ा दिया लेकिन छात्रों के लिए मुख्य सुविधा देना भूल गए। छात्रों को मजबूरन पानी से भरे कमरे में बैठना पड़ रहा है। जहां कक्षाएं लग रही हैं, वह युवक मंडल का भवन है।

स्कूल के प्रभारी ध्यान सिंह ने बताया कि भवन न होने के कारण युवक मंडल के भवन में पढ़ाया जा रहा है। भवन कच्चा होने से बारिश का पानी अंतर आ जाता है।

इस बारे में शिक्षा उप निदेशक उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा अमरनाथ राणा ने कहा कि इन स्कूलों के भवन के लिए पैसे मंजूर हो गए हैं और काम चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...