बाथू में आग हादसे का डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण, 5 हजार रुपए फौरी राहत के रूप में दिए

--Advertisement--

Image

ऊना, 31 मार्च – अमित शर्मा

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बाथू सामान्य सुविधा केंद्र के पास झुग्गियों में आग लगने के हादसे का निरीक्षण किया है। इस दौरान एसडीएम हरोली विकास शर्मा भी उनके साथ रहे। डीसी ने हादसे के संबंध में जानकारी हासिल की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधीश राघव शर्मा ने बताया कि आग लगने से लगभग एक सौ झुग्गियां जली हैं, जिसमें कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने का कार्य चल रहा है और राजस्व अधिकारी आकलन कर रहे हैं।

फौरी राहत के रूप में प्रति परिवार 5 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा प्रभावितों के रहने का प्रबंध करने के लिए टैंट आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं और उनके खाने का प्रबंध भी किया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...