
ज्वाली, माधवी पंडित
प्रलयकारी बरसात के आगमन को लेकर हर कोई सहमा हुआ है, लेकिन पांडवों द्वारा अज्ञातवास के दौरान पौंग बांध के मध्य में स्थित बाथू दी लड़ी में पर्यटकों का आगमन बदस्तूर जारी है। यहां आने वाले पर्यटक पौंग झील में पानी की लहरों को देखने से भी अपने आपको रोक नहीं पाते हैं व अकसर गहरे पानी के किनारे खड़े होकर सेल्फी लेते हैं।
जवाली प्रशासन ने अभी तक इस तरफ कोई सतर्कता नहीं दिखाई है। प्रशासन द्वारा मात्र एक चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी ड्यूटी बजाई जा रही है।
एसडीएम जवाली कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कि बाथू की लड़ी में जाने वाले पर्यटकों को रोका जाएगा। कोई भी वहां न जाए और जो नियमों की अवहेलना करता है, उसके उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
