बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला हरियाणा के व्‍यक्ति का शव

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

ज़िला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घर में बाथरूम में मृत अवस्था में पाया गया है, जोकि किराए पर रहता था।

मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र कैलाश चंद्र निवासी वार्ड नंबर 3 धोबी मोहल्ला करनाल शहर जिला करनाल हरियाणा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा थाने को सूचना मिली थी की औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर के एक मकान में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। जो धनीराम नामक व्यक्ति के मकान में बतौर किराएदार रहता था।

मकान मालिक ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक 2 दिन से नजर नहीं आ रहा था। मकान मालिक ने उसके कमरे में जाकर बाथरूम में जाकर देखा, तो पाया कि अजय कुमार मृत अवस्था में बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना मकान मालिक ने तुरंत पांवटा साहिब थाने को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने पाया कि अजय कुमार मर चुका है और इसकी जानकारी तुरंत परिजनों को दी।परिजनों से बात कर पता चला है कि अजय कुमार नशे का आदी था और काफी दिन से परेशान और बीमार चल रहा था।

पांवटा थाना प्रभारी अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि मृतक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मौत के कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...