बाढ़ की आशंका के बीच हिमाचल में फिर ऑरेंज अलर्ट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर सहित कई जिलों के लिए गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कम से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा और अलग-अलग जलग्रहण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है।

आईएमडी की ओर से आज सुबह जारी बाढ़ संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार अगले 24 घंटों में संभावित बारिश के कारण पूरी तरह से संतृप्त मिट्टी और निचले इलाकों में सतही बहाव/जलभराव हो सकता है। वहां बुधवार शाम से ही काले बादल छाए हुए हैं, जो आगे और ज्यादा बारिश होने का संकेत दे रहे हैं। गुरुवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है।

बता दे कि अब तक मानसून के कारण आधिकारिक रूप से 85 लोगों की मौत हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग लापता हैं और कई जिलों में लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है। हालांकि क्षेत्रीय एजेंसियों का अनुमान है कि चल रहे खोज एवं बचाव अभियानों के पूरा होने के बाद वास्तविक मौतों की संख्या 115 से ज्यादा हो सकती है।

340 से अधिक घर और 149 गौशालाएं पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं तथा 500 करोड़ रुपये से अधिक के सार्वजनिक अवसंरचना को नुकसान पहुंचा है जबकि 223 जल योजनाएं और 750 से अधिक ट्रांसफार्मर बाधित हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...