बाइक चोरी, रविंद्र को नहीं मिली पुलिस से मदद, सोशल मीडिया यूजर्स से मांगी हेल्प

--Advertisement--

गौरतलब है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों से बाइक चोरी करने के बाद स्क्रैप में बदले जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। रविंद्र सिंह को चिंता इस बात की है कि चोरी गई बाइक का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में न किया जाए।

सोलन, 3 अप्रैल – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की सनसिटी सोसायटी से बाइक (HP93-21229) चोरी हो गई। दिनदहाड़े ही एक शख्स ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि, वारदात सीसी कैमरे में कैद हुई है, लेकिन हेल्मेट पहने चोर की पहचान नहीं हो पा रही।

संगड़ाह उपमंडल के हरिपुरधार क्षेत्र के भवाई गांव के रहने वाले रविंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत भी सौंपी है। रविंद्र ने बताया कि वो 2018 से बद्दी में रिलायंस जियो में कार्य कर रहा है। रूम के नजदीक से ही 2018 मॉडल की होंडा सीबी शाइन बाइक को चोरी किया गया है।

बद्दी पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। रविंद्र ने कहा कि वो बाइक की तस्वीर शेयर कर रहे हैं।

ये बाइक दिखने की सूरत में उन्हें मोबाइल नंबर 70187-60006 या फिर बद्दी पुलिस को सूचित किया जा सकता है। बाइक का चैसी नंबर ME4JC65ACJ7030124 है, जबकि ईंजन नंबर JC65E72048072 है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...