बाइक की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत

--Advertisement--

ऊना, 17 जुलाई – अमित शर्मा

थाना बंगाणा के तहत ननावीं में पेश आए दर्दनाक हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार निवासी मालांगड़ सोमवार सुबह स्कूटी पर सवार होकर ननावीं से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी।

हादसे में अशोक कुमार सड़क किनारे नीचे गिर गया। घायल अवस्था में उसे स्थानीय लोगों ने बंगाणा अस्पताल लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अशोक को पीजीआई रैफर कर दिया। घायल अशोक ने पीजीआई (PGI) ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार पुत्र हंसराज निवासी मलांगड़ के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी बंगाणा रविपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बाइक चालक विशाल ठाकुर निवासी तनोह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...