बांदली का युवक बद्दी से लापता, भाई ने लगाई मदद की गुहार

--Advertisement--

Image

नाहन/बद्दी, 01 जुलाई – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जनपद के रेणुका क्षेत्र की बांदली पंचायत का रहने वाला विक्रम बद्दी से लापता है। युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं बताई जा रही है। वो बड़े भाई मुकेश के साथ पिछले कुछ समय से बद्दी में रह रहा था।

29 जून की रात को जब मुकेश ड्यूटी पर था, तो विक्रम रूम से निकल कर कहीं चला गया। तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। मुकेश ने पुलिस से आग्रह किया है कि भाई को ढूंढने में मदद करें। विक्रम का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिसका उपचार भी चल रहा है।

वहीं बद्दी पुलिस ने चौकियों व थानों में विक्रम के लापता होने की सूचना प्रेषित कर दी है। लापता को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। मुकेश ने आग्रह किया है कि विक्रम से जुड़ी जानकारी को मोबाइल नंबर 7876174810 या बद्दी पुलिस थाना को सूचना दी जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...