बस स्टैंड के बाद हमीरपुर को नगर निगम के रूप में मिली बड़ी सौगात : अजय शर्मा

--Advertisement--

एपीएमसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्णय को ऐतिहासिक बताया

हमीरपुर 18 नवंबर – हिमखबर डेस्क

कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम बनाने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का ऐतिहासिक कदम बताया है।

अजय शर्मा ने कहा कि अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के बाद मुख्यमंत्री ने हमीरपुर शहर के लिए नगर निगम के रूप में एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का कार्य तेजी से जारी है।

यह हिमाचल का सबसे बड़ा बस स्टैंड होगा। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के लिए भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय भी मंजूर किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री हमीरपुर में प्रदेश एवं जोनल स्तर के तीन बड़े कार्यालय खुलवा चुके हैं।

अजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री समाज के अंतिम व्यक्ति तक के कल्याण एवं उत्थान के लिए कई सराहनीय योजनाएं आरंभ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं और मक्की की फसलों के लिए अलग से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करके मुख्यमंत्री ने एक बहुत ही सराहनीय पहल की है।

उन्होंने प्राकृतिक विधि से तैयार गेहूं के लिए 40 रुपये और मक्की के लिए 30 रुपये प्रति किलोग्राम दाम निर्धारित किया है जोकि आम न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी ज्यादा है। इसी प्रकार, गाय और भैंस के दूध के लिए भी उच्च दाम निर्धारित किए गए हैं।

अजय शर्मा ने कहा कि किसानों-बागवानों और पशुपालकों के हित में इस तरह के निर्णय लेने वाला हिमाचल भारत का पहला राज्य बन गया है। अजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के इन सराहनीय निर्णयों के परिणामस्वरूप अब लोग कृषि, बागवानी और पशुपालन के लिए प्रेरित हो रहे हैं तथा इन पारंपरिक व्यवसायों से अपनी आय बढ़ाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...