तृप्ता पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में नवाजे होनहार

--Advertisement--

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार का शिक्षा क्षेत्र में विस्तार से ज्यादा गुणवत्ता पर जोर है। प्रदेश सरकार शैक्षणिक संस्थानों के आधारभूत ढांचे को मजबूत कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। यह विचार उन्होंने आज सोमवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत चलवाड़ा गांव में तृप्ता पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किये।

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों द्वारा भी शिक्षा विस्तार में अहम भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रसार के लिए सभी सरकारों ने काम किया है लेकिन अब शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू किया है ताकि बच्चे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। इसके साथ प्रदेश में 850 शिक्षण संस्थानों को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में विकसित किया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भी खोले जा रहे हैं ताकि बच्चों को गुणात्मक शिक्षा मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए 6000 शिक्षकों की नियुक्ति कर रही है जिनमें से बैच आधार पर 3,000 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है और अन्य 3,000 नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षक तथा अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

उन्होंने शिक्षकों तथा अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर बनाए रखने के लिए भी सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने और पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद,सांस्कृतिक तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्यरत है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी पांच गारंटियां पूरी करने के अलावा कई महत्वपूर्ण योजनाएं तथा कार्यक्रम शुरू किए हैं जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाया जा रहा है।

इस मौके पर कृषि मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हज़ार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इससे पहले, तृप्ता पब्लिक स्कूल के चेयरमैन वरिंद्र नरयाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। जबकि प्रिंसिपल राकेश राणा ने वार्षिक रिपोर्ट व अन्य गतिविधियों बारे जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन वरिंद्र नरयाल, प्रिंसिपल राकेश राणा, पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,पूर्व राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह,कांग्रेस नेता मनु सिंह,मदन सनोरिया,जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता पवन कौंडल,बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता जसवीर,चलवाड़ा पंचायत की प्रधान श्रेष्ठा देवी, तृप्ता पब्लिक स्कूल के अध्यापक व स्टाफ,बच्चों के अभिभावक,स्थानीय गण्यमान्य लोग तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...