बस-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नादौन-धनेटा संपर्क मार्ग पर झलाण गांव में बस व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है।

मृतकों की पहचान संजीव शर्मा पुत्र नानक चंद निवासी गांव किटपल व इसी गांव में रहने वाले प्रवासी युवक बद्रीनाथ के तौर पर हुई है। शनिवार देर शाम यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

पता चला है कि संजीव कुमार अपनी बाइक पर बद्रीनाथ सहित सवार होकर धनेटा की ओर से आ रहे थे, जबकि एक निजी बस धनेटा की ओर जा रही थी।

झलाण गांव के निकट बस और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई, जिससे बद्रीनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजीव कुमार को जब कुछ लोगों ने अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संजीव कुमार जल शक्ति विभाग में कार्यरत था और बताया जा रहा है कि वह ऑनड्यूटी था और किसी विभागीय कार्य हेतु जा रहा था। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...