बसों की छत पर अब न सवारी और न ही लाद सकेंगे सामान, छतों पर लगे कैरियर भी हटेंगे

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

बसों की छतों पर सफर करना सरकार की ओर से पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन अब बसों की छतों पर सामान ले जाना भी मान्य नहीं होगा। इस संबंध में केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से नए आदेश जारी किए गए हैं।

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार अब न, तो सवारी बसों की छत पर सफर कर पाएगी और न ही सामान बसों की छतों पर ढोया जा सकेगा।

मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे के आदेश के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम अपनी सभी बसों पर लगे कैरियर हटाएगा। एचआरटीसी को मिलने वाली नई 205 बसों में भी कैरियर नहीं लगेगा।

ऐसी सात नई बसें हिमाचल रोडवेज के नालागढ़ डिपो पर पहुंच गई हैं। दूसरी ओर इस नई व्यवस्था से लोग नुकसान होने की बात कह रहे हैं।

दरअसल पहाड़ी राज्य हिमाचल में लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट का एकमात्र जरिया रोडवेज है और लोग सुबह-शाम अपना सारा सामान बसों की छतों पर बने कैरियर पर ही लादकर लाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

एचआरटीसी कर्मचारी समन्वय समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता का कहना है कि जो प्राइवेट बसें आ रही हैं। उसमें तो कैरियर होते हैं, जबकि एचआरटीसी के लिए यह नियम हैं। प्रबंधन को इस बारे में अपनी बात रखनी चाहिए, क्योंकि यात्रियों को सामान रखने के लिए कैरियर की जरूरत होती है।

देवासेन नेगी, डिविजनल मैनेजर, एचआरटीसी के बोल 

केंद्र सरकार की रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के आदेश हैं कि किसी भी पैसेंजर बस की छत में कैरियर नहीं हो सकता है। ऐसे में अब जो भी बसें आएंगी, वह बिना कैरियर की होंगी। इन नई बसों को हम लांग रूट पर चलाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...