बरोटीवाला कॉलेज के वार्षिक समारोह में आईपीएस बद्दी एसपी इलमा अफरोज बतौर मुख्य अतिथि हुईं शामिल

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन जिले के बद्दी में राजकीय महाविद्यालय बरोटिवाला के तीसरे सालाना समारोह में एसपी बद्दी इलमा अफरोज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वही साथ में नालागढ़ कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर सपना पंडित बतौर विशिष्ट मुख्य अतिथि शामिल हुई।

विद्यालय परिसर पहुंचने पर एसपी को बच्चो ओर कालेज स्टाफ की ओर से फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने एसपी इलमा अफरोज को स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सालाना समारोह का आगाज विद्यार्थियों सरस्वती वंदना के गायन से किया गया। इसके बाद महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पहाड़ी, पंजाबी, हिंदी, हरियाणवी गीतों पर एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर पंड़ाल में बैठे लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया।

एसपी बद्दी इलमा अफरोज ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के अलावा विभिन्न प्रकार की खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही। कहा कि प्रदेश है नही देश मैं शिक्षा के क्षेत्र में बच्चो की महत्वपूर्ण बनाया जाना ज़रूरी हो गया है। एसपी ने बताया कि आज के समय में शिक्षा के बल पर विद्यार्थी बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने सालाना रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर महाविद्यालय के स्टाफ में प्रोफेसर शिशु बाला ,डॉक्टर तृप्ता ,डॉक्टर सुनील, प्रोफेसर कृष्णा, प्रोफेसर पल्लवी, डॉक्टर शालिनी, डॉक्टर इशा ,डॉक्टर नीति, डाक्टर कमलेश ,प्रोफेसर शैली, नवीन सिंह आदि शामिल रहे कार्यक्रम में डॉ अनुपमा पाठक ने पत्रकार ,शिक्षक गैर शिक्षक समयसेविंयो एवं, सभी आए अतिथियों का धन्यवाद किया और कार्यक्रम की श्रृंखला का राष्ट्रगान के साथ समापन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...