बरसात की पहली वारिश ने खोली पीडब्लूडी विभाग की पोल, सडक और दुकानों में घुसा वारिश का पानी

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

उप-मंडल सरकाघाट के अंतर्गत भाम्बला चौक में सुपर हाइबे के दोनों तरफ बनाइ गई नालियों के ब्लाक होने से बरसात की पहली वारिश ने विभाग की बरसात से निपटने की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी !

बुधवार तडके से क्षेत्र में हो रही वारिश से लोगों को भारी गर्मी से तो राहत तो मिल गई परन्तु लोक निर्माण विभाग द्धारा सडक के किनारे बनी नालियों के अबरुद्ध होने से वारिश का पानी लोगो के घरों और दुकानों में घुस गया !

विभाग की लापरवाही का नतीजा है की भाम्बला चौक पर ग्रामीण बैंक और स्टेट को-ओपरेटिव बैक के सामने सारा पानी जमा हो गया ! जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ! वारिश का पानी नालियों में ना बहकर सडक पर बहने से वाहनों की आवाजाही से पानी राहगीरों पर गिरता है !

ऐसे में सडक पर जा रहे राहगीरों को अधिक परेशानी होती है ! वहीं , दोपहिया वाहन चालकों का भी सड़क से सुरक्षित निकलना खतरे से खाली नहीं है ।

स्थानीय दुकानदारों सुरेश कुमार , प्रदीप कुमार , रामधन , जितेन्द्र कुमार , दिनेश कुमार , नरेश कुमार , सुमित कुमार ,दीवान सिंह ,चमन लाल और संजय कुमार ने बिभाग से मांग की है की भाम्बला पोस्ट ऑफिस से लेकर भाम्बला चौक तक सुपर हाइबे के तरफ अवरुद्ध नालियों को जल्दी ही खोला जाए !

क्या कहते है अधिकारी

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राकेश जमवाल ने कहा की जेसीबी मशीन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है, जल्द ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...