बनेर खड्ड में नहाने उतरा 18 वर्षीय युवक, मौत

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। कांगड़ा बाईपास बनेर खड्ड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सूरज (18) निवासी रैहन फतेहपुर के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने 2 दोस्तों के साथ कांगड़ा मंदिर आया हुआ था। ट्रेन से उतरने के बाद जब तीनों साथी मंदिर की तरफ जा रहे थे तो सूरज नहाने के लिए बनेर खड्ड में उतर गया। सूरज को तैरना नहीं आता था, जिस पर उसके दोस्तों व स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का भी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माना और खड्ड में छलांग दी।

जब वह कुछ समय तक पानी से बाहर नहीं आया तो साथ आए दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया। इस दौरान एसडीएम कांगड़ा ईंशात जसवाल और डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा भेज दिया है। वहीं परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...