बनीखेत में 6.52 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस चम्बा के विशेष अन्वेषण दल को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस दल द्वारा गश्त के दौरान बनीखेत में दो पंजाब निवासियों को उनकी संदिग्ध हरकतों के मद्देनजर उन्हें रोककर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास कुल 6.52 ग्राम चिट्टा हीरोइन बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना डलहौजी में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी है।

दोनों आरोपियों की पहचान अर्शदीप आयु 22 वर्ष पुत्र लखबीर एवं रंजीत सिंह आयु 30 वर्ष पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव व डाकघर मुरीद वाल तहसील शाहकोट जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर द्वारा की गई है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बीते कुछ समय से देखा जा रहा है कि पंजाब के नशा तस्करों की निगाहें अब जिला चंबा का रुख कर रहे हैं । जिस पर पुलिस द्वारा पेनी नज़र रखी जा रही है और ऐसे लोगों पर कारवाही भी की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...