बद्दी में व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी, शातिरों ने खाते से निकाले 5.50 लाख रुपए

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यक्ति के खाते से शातिरों ने 5.50 लाख रुपए निकाल लिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहादत अली निवासी मकान नंबर 136, दशहरा ग्राऊंड, फेस-3 बद्दी ने बद्दी पुलिस थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

शहादत अली ने बताया कि उसने यूके ब्रदर्स साईं रोड बद्दी से करीब 14000 रुपए का फोन लिया था। फोन खरीदने के समय टिंकू ने कागजी कार्रवाई के लिए उसके बैंक खाते की फोटो काॅपी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और कई अन्य कागजों पर साइन लिए थे और नए फोन में पुराना सिम डालकर फोन चालू करके दिया था।

इसके 2 दिन बाद वह बद्दी से अपने पैतृक घर चला गया। 20-25 दिन के बाद उसका सिम कार्ड अपने आप बंद हो गया और उसका बैंक खाता उसके गांव अमरोहा में स्थित बैंक शाखा में ही है।

वह बैंक में खाते की जानकारी लेने और दूसरा फोन नंबर एड करवाने गया और खर्चे के लिए पैसे निकालने लगा तो उसके खाते में केवल 13 रुपए मिले जबकि खाते में लगभग 5 लाख  50 हजार रुपए थे। उसने आरोप लगाया है कि टिंकू व उसके साथियों ने उसके खाते से रुपए निकाले हैं।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि शहादत अली ने पुलिस थाना बद्दी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के आधार पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है व आगामी जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...