बद्दी में नहीं कोई पाकिस्तानी कॉलोनी, एसपी पहुंचे भूपनगर पंचायत

--Advertisement--

एसपी रोहित चावला ने कहा कि बद्दी में कोई पाकिस्तानी कॉलोनी नहीं है। जिस युवक ने यह अफवाह उड़ाई है उससे थाने में पूछताछ की जा रही है।

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोशल मीडिया पर ‘बद्दी में पाकिस्तान क्लोनी’ होने के नाम पर फैलाई जा रही अफवाह के संदर्भ में आज दिनांक 02-11-2023 को आईपीएस मोहित चावला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा रमेश शर्मा एचपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी के साथ प्रभारी पुलिस थाना बद्दी राकेश रॉय की मौजूदगी में मौका (भूपनगर) पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा शरारती तत्तव द्वारा दर्शाए गए पत्ते की जांच की गई। इस दौरान बद्दी में पाकिस्तान नामक कोई भी क्लोनी नहीं पाई गई है।

वहीं निरीक्षण के दौरान एसपी बद्दी ने कहा कि प्रवासी मजदूर विष्णु नाम के युवक ने यह शरारत की गई है जिसने पाकिस्तान कॉलोनी की अफवाह उठाई है। पर  ऐसी कोई भी कॉलोनी नहीं पाई गई है।

एसपी के कहा कि भूपनगर पंचायत में कुछ स्थानीय लोगों ने किराए के लिए मल्टी स्टोरी मकान बनाए हैं। जिन मकानों को लोगों ने अपने हिसाब से कॉलोनी के नाम दिए हैं। हालांकि बद्दी में कोई पाकिस्तानी कॉलोनी नहीं है। उन्होंने कहा जिस युवक ने यह अफवाह उड़ाई है उससे थाने में पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...