बद्दी में दुधमुंहे बच्‍चे भी नहीं सुरक्षित, फ्लैट में घुसकर मां से चार माह का बच्‍चा छीनने का प्रयास

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में स्थित औद्योगिक नगर बद्दी में क्राइम लगातार बढ़ रहा है। यहां अब घर में दुधमुंहे बच्‍चे भी सुरक्षित नहीं हैं। औद्योगिक नगर बद्दी में एक निजी अपार्टमेंट में बच्चा चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि, मां ने सजगता से बच्चे को बचा लिया, लेकिन धक्कामुक्की में बच्चा नीचे गिर कर घायल हो गया।

इसके बाद दोनों आरोपित महिलाएं वहां से भाग गईं। आरोपित महिलाओं ने सरेआम घर से बच्‍चा चुराने का प्‍लान बनाया। लेकिन मां की होशियारी व हिम्‍मत से महिलाएं अपनी चाल में कामयाब नहीं हो पाईं।

रोहित शर्मा निवासी गांव धलौल, तहसील घुमारवीं (बिलासपुर) ने पुलिस को बताया कि वह बद्दी में फार्मा उद्योग में काम करता है। वीरवार को पत्नी शिवानी शर्मा ऋषि अपार्टमेंट में पांचवीं मंजिल में अपने फ्लैट में थी। उनका चार माह का बच्चा है। फ्लैट की टंकी का कनेक्शन बंद था। आशंका जताई जा रही है कि महिलाएं ताक में थीं कि शिवानी टंकी देखने जाएगी और बच्चा उठा लेंगी।

शिवानी बच्चा लेकर ही ऊपर की मंजिल में गई। इसी दौरान दो महिलाएं मास्क लगाकर आईं और बच्चे को छीनने लगीं। हालांकि सफलता नहीं मिलने पर फरार हो गईं।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। ऋषि अपार्टमेंट की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...