बद्दी में एक करोड़ की धोखाधड़ी; पैसे निवेश करवाकर इन्वेस्टमेंट एडवाइजर गायब

--Advertisement--

उद्योग कर्मी से पैसे निवेश करवाकर इन्वेस्टमेंट एडवाइजर गायब, अच्छे मुनाफे का दिया था झांसा

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में इन्वेस्टमेंट एडवाइजर द्वारा एक उद्योग कर्मी को निवेश पर अच्छे मुनाफे का लालच देकर एक करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है।

दरअसल बद्दी में कार्यरत एक व्यक्ति ने एक दोस्त के कहने पर अपनी जीवनभर की कमाई दिल्ली निवासी इन्वेस्टमेंट एडवाइजर की कंपनी में इन्वेस्टमेंट कर दी , लेकिन पैसा जमा होने के बाद मुनाफे के नाम पर तो कुछ नहीं मिला लेकिन पूरे परिवार की गाढ़ी कमाई लेने वाला इन्वेस्टमेंट एडवाइजर गायब हो गया।

भुक्तभोगी ने अपने स्तर पर कई बार संपर्क करने पर जब कोई रिस्पांस नहीं मिला, तो पीडि़त ने थकहार कर पुलिस थाने का रुख किया और अपने साथ हुई धोखाधड़ी पर मुकदमा दर्ज करवाया। फिलवक्त बद्दी पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा-406, 420 के तहत केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत रमन निवासी बद्दी ने बताया कि उसे कोविड-19 के दौरान एक दोस्त ने दीपक ग्रोवर नामक व्यक्ति से मिलवाया था और यह विश्वास दिलाया था कि दीपक रणनीतिक रूप से पैसा निवेश करेगा और किए किसी भी निवेश पर हाई रिर्टन मिलेगा।

दोस्त के कहे मुताबिक रमन ने दीपक और उसकी कंपनी वीआरडी कैपिटल के साथ निवेश करना शुरू कर दिया। पीडि़त ने पूरे परिवार से पैसे जुटाकर किश्तों में अक्तूबर 2022 तक करीब एक करोड़ रुपए दीपक की कंपनी में जमा करवा दिए, लेकिन इसके बाद दीपक ग्रोवर से रिर्टन के नाम पर बहाने मिलने लगे, यह सिलसिला फरवरी 2023 तक चला उसके बाद से दीपक से गायब हो गया।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता के बोल

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा-406, 420 के तहत केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...