सोलन – रजनीश ठाकुर
मानपुरा के तहत बाग़वानियाँ में पिछले कल सुबह तक़रीबन 4 बजे के क़रीब चोरों ने एसबीआई के एटीएम मशीन को काट कर उसमे रखा कैश लूट लिया था।
सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस तुरंत हरकत में आयी और एसपी बद्दी इल्मा अफ़रोज़ के आदेशानुसार एक टीम गठित की गई और लूट को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई।
बद्दी पुलिस को सीसीटीवी की मदद से लीड मिली की चोरों ने निजी होटल से एक कार को चुराकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को सूचना मिली की राजपुरा में एक मंदिर के पास एटीएम का टुकड़ा पड़ा हुआ है और उसमे कैश भी पड़ा नज़र आ रहा है।
पुलिस ने तुरंत मौक़े का जायज़ा लिया और एटीएम के टुकड़े व कैश को क़ब्ज़े में लिया। उसके बाद बद्दी पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश करती रही और बद्दी पुलिस ने घटना के मात्र 24 घंटे में दो आरोपियों को एटीएम लूट के मामले में गिरफ़्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान दलविंदर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह व मस्तान अली पुत्र हनीफ़ शाह दोनों निवासी मंगूवाल तहसील नवाशहर डिस्ट्रिक्ट शहीद भगत सिंह नगर पंजाब के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ़्तार कर बद्दी पुलिस ने ये संकेत दे दिया की बीबीएन इलाक़े में घटना को अंजाम तो दे सकते है परंतु पुलिस के हाथों बच नहीं सकते। जिसकी पुष्टि एडिशनल एसपी अशोक वर्मा ने की है।

