बद्दी – रजनीश ठाकुर
बद्दी पुलिस द्वारा बीबीएन में चिट्टा और अन्य ड्रग्स की तस्करी करने वालों के विरूद्व लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वर्ष 2022 के दौरान चिट्टा और अन्य ड्रग्स के 52 अभियोग पंजीकृत करके 82 आरोपियों को जेल में डाला था।
जबकि वर्ष 2023 के दौरान 73 अभियोग पंजीकृत करके 100 आरोपियों के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है जाकि पिछले वर्ष की तुलना में करीब 40 प्रतिशत ज्यादा कार्यवाही की गई है। तथा आरोपियों में करीब 22 प्रतिशत ज्यादा आरोपी चिट्टा और अन्य ड्रग्स की तस्करी में पकड़े गए है।
नशा तस्करी के मुख्य 7 आरोपियों को गिरफतार किया है जोकि बीबीएन में ड्रग्स तस्करी में सक्रिय थे। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा अभियोगों के अन्वेषण के दौरान आरोपिायों के फारवर्ड लिंकेज/ बैकवर्ड लिंकेज स्थापित किए जा रहे हैं ताकि नशा तस्करी करने वाले मुख्य सरगनाओं को पकड़ा जा सके।
नशा माफिया के विरूद्व कार्यवाही करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है व इसके अतिरिक्त बीबीएन में लगाए गए 5500+ सीसीटीवी कैमरों की सहायता से भी नशा तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बद्दी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अन्तर्गत नशा माफिया के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जा रही है।
अतः बद्दी द्वारा बीबीएन की जनता से पुनः अपील की जाती है कि नशा माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की के नीति अन्तर्गत बद्दी पुलिस का सहयोग करें ताकि अपने समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके। आपके द्वारा सांझा की गई हर जानकारी को गुप्त रखा जाएगा ।

