बद्दी के निजी अस्पताल में महिला मरीज के इलाज के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज़

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के निजी अस्पताल में एक महिला मरीज के इलाज में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बद्दी पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर अस्पताल मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में हरे राम पुत्र केशव निवासी उत्तर प्रदेश ने कहा कि वह बिल्लांवाली में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। जिसका कंपनी की तरफ से एसबीआई बीमा कार्ड बना हुआ है। जिसके द्वारा अपनी पत्नी का ईलाज बद्दी के ग्लोबल सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल में करवा रहा था।

जहां से से पत्नी को न्यू लाइफ लाइन अस्पताल जीरकपुर के लिए रेफर कर दिया और ईलाज पर 1.50 लाख रूपये खर्चा आया था। जिसका पैसा भी अस्पताल को दे दिया था। लेकिन जब कुछ दिनों बाद फिर से जब दर्द शुरू हुआ तो जांच करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा कई कागजों पर हस्ताक्षर करवाएं थे।

फिर अचानक खाते से पैसे कट गए। जिसके बाद जब पता किया तो खुलासा हुआ कि डिग्गीस्प्रर्श कंपनी से मेरे नाम पर 1,49,901 रूपये लोन ले रखा है। जिसके पैसे कंपनी ने अस्पताल के खाते में डाल दिए है।

जब ग्लोबल अस्पताल के डॉक्टर सौरभ व मालिक परवीर से बात की तो कहने लगे कि आपका पैसा मिल जाएगा। हरे राम ने शिकायत में कहा कि ग्लोबल अस्पताल ने धोखाधड़ी से किसी अन्य अस्पताल में कागज लगाकर लोन से पैसा निकाला है।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता के बोल

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया ग्लोबल सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना बद्दी के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...