बद्दी के डोडूवाल मानपुरा में गैस रिसाव से सिलैंडर ब्लास्ट, परिवार के 5 सदस्य घायल

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत गांव डोडूवाल मानपुरा में गैस लीक होने से सिलैंडर में धमाका हो गया। इस हादसे में एक परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। धमाके से कमरे की दीवार भी टूट गई और सामान भी बिखर गया।

जानकारी के अनुसार विनोद निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश परिवार सहित यहां पर किराए के कमरे में रहता है। वीरवार शाम को गैस का सिलैंडर लीक हो गया और आग लगने के बाद सिलैंडर में धमाका हो गया। इस हादसे में विनोद (45), निर्मला (40), आशीष (18), अंकित (4) व रोशनी (12) चपेट में आ गए।

डीएसपी बद्दी खजाना राम के बोल

डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का पीजीआई में इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...